विदेशी निवेश दिग्गज Goldman Sachs ने Groww Share में बड़ा दांव लगाया है। ₹210 करोड़ से ज्यादा की इस डील में 1.13 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे गए हैं। इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।
Goldman Sachs ने खरीदे 1.13 करोड़ शेयर
विश्व प्रसिद्ध निवेश फर्म Goldman Sachs ने गुरुवार को Groww की मुख्य कंपनी Billionbrains Garage Ventures में 1.13 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत ₹210 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।
यह डील ओपन मार्केट (खुले बाजार) में की गई है। जानकारी के अनुसार, Goldman Sachs ने ये शेयर Capital Firm Friale से खरीदे हैं।
Goldman Sachs ने यह डील अपनी एफिलिएट कंपनी Goldman Sachs Bank Europe SE के जरिए की है। इसके तहत कंपनी ने कुल 1,13,43,750इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की 0.18% हिस्सेदारी के बराबर हैं।
BSE द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह Block Deal ₹185.50 प्रति शेयर के भाव पर हुई है। इस डील का कुल मूल्य ₹210.43 करोड़ रहा। Friale ने इस डील के तहत अपनी हिस्सेदारी बेची है।
Groww Share पर दिखा असर
Goldman Sachs और Groww की मुख्य कंपनी के बीच हुई इस Block Deal का सीधा असर शेयरों पर देखने को मिला।
कंपनी के शेयरों में 0.64% की बढ़त दर्ज की गई और BSE पर शेयर ₹190.05 प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा अगर Groww की मुख्य कंपनी Billionbrains Garage Ventures की बात करें, तो कंपनी ने पिछले एक साल में PAT (Profit After Tax) में दोगुनी बढ़त दर्ज की है।
मार्च 2025 में कंपनी का PAT ₹309 करोड़ था, जो मार्च 2026 में बढ़कर ₹686 करोड़ पहुंच गया।
वहीं, कुल आय की बात करें तो कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹1,536 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह ₹850 करोड़ थी जो की सालाना आधार पर 81% की बढ़त है |
Groww में और डील
सोमवार को SEBI ने अमेरिका की कंपनी State Street Global Advisors (SSGA) को Groww Asset Management (Groww AMC) में 22.94% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ये भी पढ़ें :-
- Lenskart Block Deal: Lenskart में SoftBank ने बेची हिस्सेदारी, ₹2,873 करोड़ की Block Deal से घटी हिस्सेदारी
