NLC India OFS: सरकार बेचेगी 3% तक हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल

सरकार ने NLC India OFS का ऐलान कर दिया है। कंपनी में 3% तक हिस्सेदारी बेचने की योजना के साथ OFS शुरू किया जा रहा है। आखिर इसकी पूरी डिटेल क्या है, जानिए।

सरकार ने NLC India में हिस्सेदारी बिक्री का किया ऐलान

माइनिंग और पावर सेक्टर से जुड़ी भारत की नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी NLC India का OFS 9 तारीख से शुरू हो रहा है।

इस OFS (Offer For Sale – जब पुराने निवेशक अपने शेयर बेचते हैं) की जानकारी The Department of Investment and Public Asset Management (DIPAM) ने 8 जून 2026 को जारी की।

इसके तहत भारत सरकार NLC India में अपनी 3% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।

इस NLC India OFS में नॉन-रिटेल निवेशक 9 जून 2026 को आवेदन कर सकेंगे। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए यह OFS 10 जून को खुलेगा।

सरकार ने NLC India में हिस्सेदारी बिक्री का किया ऐलान

DIPAM द्वारा 8 जून को X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, भारत सरकार इस OFS में 2% बेस ऑफर के तहत इक्विटी शेयर बेचेगी। वहीं, 1% हिस्सेदारी ग्रीनशू ऑप्शन के जरिए बेची जा सकती है।

यानी अगर इस OFS के जरिए निवेशकों द्वारा शेयरों की खरीद में अधिक मांग देखी जाती है, तो इस 1% हिस्सेदारी को भी बढ़ाया जा सकता है।

इस OFS के लिए ₹303 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस (न्यूनतम बिक्री मूल्य) घोषित किया गया है।

NLC India OFS, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में केंद्र सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के सिलसिले का ही एक हिस्सा है।

इस सिलसिले में NHPC, कोल इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में हिस्सेदारी बेचने जैसे ट्रांज़ैक्शन भी शामिल हैं।

NLC India का मुख्य बिजनेस माइनिंग, थर्मल स्टेशन और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है।

वर्तमान में कंपनी में 9,642 कर्मचारी काम करते हैं और इसकी पावर जेनरेशन कैपेसिटी 7,744.22 मेगावाट (MW) है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment