Subway India को चलाने वाली EverBrands India शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ₹600 करोड़ तक के IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है। खास बात यह है कि IPO का बड़ा हिस्सा नए Subway स्टोर खोलने पर खर्च किया जाएगा, ऐसे में सवाल है कि EverBrands का IPO प्लान क्या है और कंपनी आगे अपना कारोबार किस तरह बढ़ाना चाहती है?
₹600 करोड़ तक का IPO, OFS नहीं होगा
EverBrands India Limited का पहले नाम Culinary Brands Private Limited था। अब कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है।
कंपनी IPO के जरिए ₹600 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरा हिस्सा Fresh Issue होगा। यानी नए शेयर जारी किए जाएंगे और इससे मिलने वाला पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा।
कंपनी IPO से पहले ₹120 करोड़ तक का Pre-IPO Placement भी कर सकती है। हालांकि यह विकल्प है, अंतिम रकम और शर्तें आगे तय हो सकती हैं।
IPO का पैसा नए Subway स्टोर खोलने में लगेगा
अब सबसे अहम बात समझते हैं कि EverBrands IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कहां करेगी।
DRHP के मुताबिक, कंपनी ₹326.85 करोड़ नए Subway COCO स्टोर खोलने पर खर्च करने की योजना बना रही है।
COCO स्टोर यानी ऐसे स्टोर जिनका मालिकाना और संचालन कंपनी खुद करती है। EverBrands पिछले कुछ समय से इस तरह के स्टोर तेजी से बढ़ा रही है।
इसके अलावा कंपनी ₹125 करोड़ IPO की रकम से अपना कर्ज चुकाने में लगाएगी।
Subway के साथ कई बड़े ब्रांड का कारोबार
EverBrands Subway के साथ साथ कॉफी ब्रांड Lavazza और चाय ब्रांड Dilmah जैसी कंपनी के साथ भी अपना कारोबार करती है |
वहीं Fresh & Honest कंपनी का अपना ब्रांड है, जिससे EverBrands का कारोबार अलग-अलग तरह के खाने-पीने के बाजार तक पहुंचता है।
EverBrands का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में है—QSR और Beverages।
QSR यानी Quick Service Restaurant कारोबार में Subway सबसे अहम ब्रांड है। कंपनी के पास भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में Subway रेस्टोरेंट के Exclusive Master Franchisee Rights हैं।
भारत में 1,008 Subway स्टोर
EverBrands का Subway नेटवर्क भारत में लगातार बढ़ा है।
31 मार्च 2026 तक भारत में कंपनी के कुल 1,008 Subway स्टोर थे। इनमें 678 COCO स्टोर और 330 FOFO स्टोर शामिल थे।
FOFO का मतलब है Franchise-Owned, Franchise-Operated यानी ऐसे स्टोर जिन्हें फ्रेंचाइजी पार्टनर अपने पैसे से चलाते और संचालित करते हैं।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी COCO स्टोर में देखने को मिली है। 31 मार्च 2024 को ऐसे स्टोर 311 थे। 31 मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 434 हो गई और 31 मार्च 2026 तक 678 पहुंच गई।
कमाई 35% बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ गया
EverBrands की वित्तीय तस्वीर को समझना भी जरूरी है।
FY26 में कंपनी की कमाई 34.9% बढ़कर ₹966.17 करोड़ हो गई। FY25 में यह ₹716.06 करोड़ थी।
कंपनी के QSR कारोबार से FY26 में ₹693.09 करोड़ की कमाई हुई। इसमें Subway कारोबार की बड़ी भूमिका है।
लेकिन कमाई बढ़ने के बावजूद कंपनी का घाटा बढ़ गया। FY26 में EverBrands का घाटा ₹58.19 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹28.26 करोड़ था।
भारत का Food Services Market भी बड़ा हो रहा है
EverBrands ऐसे बाजार में काम कर रही है जहां आने वाले वर्षों में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
DRHP में दिए गए TKC Report के अनुसार, FY25 में भारत का Food Services Market करीब ₹5,61,300 करोड़ का था।
अनुमान है कि FY30 तक यह बाजार बढ़कर करीब ₹9,08,800 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से FY25 से FY30 के बीच बाजार की सालाना औसत बढ़त करीब 10.1% रहने का अनुमान है।
ऐसे बाजार में Subway जैसे बड़े ब्रांड के साथ स्टोर नेटवर्क बढ़ाना EverBrands की आगे की योजना का अहम हिस्सा है।
कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी है?
EverBrands में सबसे बड़ी हिस्सेदारी EverBrands Ventures Pte Ltd की है। पूरी तरह से शेयरों की गणना के आधार पर इसकी हिस्सेदारी 57.78% है।
इसके बाद Norwest Capital LLC की 16.48% हिस्सेदारी है।
Shivanand Shankar Mankekar HUF के पास 5.83% और Playbook India Fund II के पास 4.15% हिस्सेदारी है।
वहीं Enrich Agro Food Products और Bikramjit Singh Kandhari के पास 3.64%-3.64% हिस्सेदारी है।
FAQs
EverBrands India IPO कितना बड़ा है?
EverBrands India ₹600 करोड़ तक का Fresh Issue IPO लाने की तैयारी कर रही है।
EverBrands IPO का पैसा कहां खर्च होगा?
कंपनी ₹326.85 करोड़ नए Subway COCO स्टोर खोलने और ₹125 करोड़ कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
EverBrands India के पास कितने Subway स्टोर हैं?
31 मार्च 2026 तक भारत में EverBrands के 1,008 Subway स्टोर थे। इनमें 678 COCO और 330 FOFO स्टोर शामिल थे।
EverBrands India की FY26 में कमाई कितनी रही?
FY26 में कंपनी की कमाई ₹966.17 करोड़ रही, जो FY25 के ₹716.06 करोड़ से 34.9% ज्यादा है।
ये भी पढ़ें :-
- Kalpataru Projects: UAE से मिला ₹4,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 5 साल में 247% चढ़ा शेयर
- AXISCADES Shares: 10% Upper Circuit में पहुंचा शेयर, TCI Express भी 20% उछला; Block Deal की चर्चा से क्यों मचा हड़कंप?
- Elitecon International: ₹402 से टूटकर ₹8 पर आया शेयर, अब ₹5,075 करोड़ Revenue; जानिए ITC से कैसी टक्कर
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel

1 thought on “EverBrands India IPO: Subway India की कंपनी ₹600 करोड़ का IPO लाएगी, पैसा कहां होगा खर्च?”