मशहूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho भारत में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ इस साल दिवाली तक आ सकता है। Meesho की Redomiciling प्रक्रिया को लेकर National Company Law Tribunal (NCLT) ने मंजूरी दे दी है, जिससे IPO लॉन्च में तेजी दिखाई देगी.
भारत वापसी की तैयारी में Meesho
फिलहाल Meesho अमेरिका के डेलावेयर (Delaware) राज्य में रजिस्टर्ड है, लेकिन अब कंपनी खुद को भारत में रजिस्टर कराने जा रही है। इसके लिए Redomiciling प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है।
भारत में IPO लॉन्च करने के लिए किसी भी कंपनी का भारत में रजिस्टर्ड होना जरूरी होता है, और यही कारण है कि Meesho ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
Meesho का आईपीओ: वैल्यूएशन और फंडिंग लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, Meesho इस IPO के जरिए 1 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। IPO के लिए जरूरी सभी दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे हैं और Redomiciling प्रक्रिया पूरी होते ही कंपनी DRHP दस्तावेज़ SEBI के पास जमा करेगी।
Redomiciling का ट्रेंड: Meesho अकेली नहीं
पिछले कुछ समय में Razorpay, Zepto, PhonePe और Groww जैसे नए Startups ने भी अपने रजिस्ट्रेशन को विदेश से हटाकर भारत में शिफ्ट किया है। इससे यह साफ है कि भारतीय स्टार्टअप्स अब घरेलू बाजार में ज्यादा अवसर देख रहे हैं।
कंपनी ने क्यों चुना भारत वापसी का रास्ता?
Meesho के प्रवक्ता के अनुसार,
“हमारे अधिकांश उपयोगकर्ता, विक्रेता, कंटेंट क्रिएटर्स और लॉजिस्टिक्स पार्टनर पहले से ही भारत में हैं। ऐसे में भारत में रजिस्ट्रेशन से हमारे बिजनेस को बड़ा लाभ मिलेगा।”
Meesho पहले अमेरिका क्यों गई थी?
Meesho को शुरुआती समय में प्रसिद्ध स्टार्टअप इन्वेस्टर वाई कॉम्बिनेटर (Y Combinator) का सहयोग मिला था। उस समय Y Combinator की शर्त थी कि स्टार्टअप को अमेरिका में रजिस्टर्ड होना होगा ताकि उसे अंतरराष्ट्रीय निवेश और तेजी से ग्रोथ मिल सके।
वाई कॉम्बिनेटर (Y Combinator) क्या है?
Y Combinator अमेरिका का एक प्रसिद्ध स्टार्टअप एक्सेलेरेटर है यह स्टार्टअप्स के शुरुआती दिनों में सीड फंडिंग, मेंटरशिप और तकनीकी सुविधा मुहैया कराने ka कार्य करती है ताकि हाई ग्रोथ मिल सके.
निष्कर्ष
Meesho की भारत वापसी और IPO लॉन्च की तैयारी देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी खबर है। निवेशकों को अब इस IPO का बेसब्री से इंतजार है, खासकर जब यह त्योहारी सीज़न में बाजार में दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ें : Oswal Pumps IPO: पहले दिन 42% भर चुका है इश्यू, निवेशकों की नजर GMP पर
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel
