Pine Labs IPO Listing: निवेशकों को मिला 9.5% का धमाकेदार लिस्टिंग गेन

Pine Labs IPO Listing Today: फिनटेक कंपनी Pine Labs के शेयर आज शेयर बाजार में ठीक ठाक एंट्री करते दिखे। कंपनी का ₹3,900 करोड़ से ज्यादा का आईपीओ 7 से 11 नवंबर तक खुला था और 12 नवंबर को अलॉटमेंट पूरा हुआ। इसके बाद आज, 14 नवंबर को शेयर ने स्टॉक मार्केट में अपनी पहली दस्तक दी।

आईपीओ में शेयरों का इश्यू प्राइस ₹221 तय किया गया था, लेकिन Pine labs listing price BSE और NSE दोनों पर इसका भाव ₹242 रहा। यानी निवेशकों को करीब 9.50% का लिस्टिंग गेन मिला—जो इस माह के प्रमुख आईपीओ में एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

Pine Labs IPO को मार्केट से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था पब्लिक इश्यू कुल मिलाकर 2.48 गुना सब्सक्राइब हुआ। जिसमे रिटेल निवेशक1.27 गुना,QIBs 3.97 गुना और NII 0.30 गुना सब्सक्राइब प्राप्त हुआ था |

कंपनी के कर्मचारियों के लिए यह और भी फायदे का सौदा साबित हुआ क्योंकि उन्हें शेयर पर ₹21 का डिस्काउंट मिला। इसके अलावा, ₹1 फेस वैल्यू वाले 8.23 करोड़ से ज्यादा शेयर OFS खिड़की के तहत मौजूदा निवेशकों ने बेचे।

इस आईपीओ का एक लॉट 67 शेयरों का था। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिला, उन्हें एक-एक लॉट पर लगभग ₹16,214 का तगड़ा फायदा हुआ।

कंपनी क्या करती है?

1998 में स्थापित Pine Labs एक प्रमुख merchant commerce platform है जो POS मशीनों, डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस, पेमेंट प्रोसेसिंग और मर्चेंट फाइनेंसिंग जैसी सेवाएं देती है। नोएडा स्थित यह कंपनी देश के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी एक्टिव है।

भारत में इसका मुकाबला Razorpay, Paytm, PhonePe, Infibeam और PayU से है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Shopify, Adyen और Block जैसी दिग्गज कंपनियों से इसकी टक्कर होती है।

IPO से जुटाई गई राशि कहां खर्च होगी?

फ्रेश इश्यू से आए फंड का इस्तेमाल कंपनी कई महत्वपूर्ण कामों में करेगी जैसे कर्ज की अदायगी,IT इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश,क्लाउड सिस्टम पर खर्च,डिजिटल चेकआउट पॉइंट्स की खरीद और नई तकनीक विकसित करने के प्रोजेक्ट करने के लिए |

फाइनेंशियल ग्रोथ की बात करें तो FY23 में कंपनी को ₹265.15 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ। यह FY24 में बढ़कर ₹341.90 करोड़ हो गया था। लेकिन FY25 में कंपनी ने जोरदार सुधार करते हुए घाटा घटाकर ₹145.49 करोड़ कर लिया—जो निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने वाला संकेत है।

ये भी पढ़ें

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment