Prism IPO 7-8 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ आ रहा है, मंजूरी हुई पूरी

Prism IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। SEBI ने कंपनी के IPO प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब कंपनी अगले चरण की तैयारी में जुट गई है। 7-8 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ आने वाला यह IPO बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Prism IPO को SEBI से मिली मंजूरी

टोटल इंडस्ट्री में सबसे सस्ती होटल सुविधा देने वाली कंपनियों में से एक YOYO की पैरेंट कंपनी Prism अब अपना IPO (Initial Public Offering – पहली बार आम निवेशकों के लिए शेयर जारी करना) लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने IPO के पेपर पिछले साल दिसंबर 2025 में SEBI के पास जमा किए थे। अब SEBI ने इसे मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि हमें जल्द ही Prism का IPO देखने को मिल सकता है।

IPO के जरिए कंपनी कितना फंड जुटाएगी?

Prism IPO के जरिए 6,650 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। इसके लिए कंपनी की Valuation (कंपनी की कुल कीमत) लगभग 7-8 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी जा रही है।

कंपनी ने अपनाया कॉन्फिडेंशियल रूट

कंपनी ने अपना IPO लाने के लिए Confidential Route (गोपनीय प्रक्रिया) अपनाया था, ताकि IPO की गोपनीयता बनी रहे। यह कदम कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2025 में उठाया था। यह फैसला 20 दिसंबर 2025 को लिया गया था, जिसके तहत कंपनी Fresh Issue (नए शेयर जारी करके पैसा जुटाना) के जरिए फंड जुटाने वाली है।

आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी अपना Updated Hearing Prospectus SEBI के पास जमा करेगी, ताकि रिटेल निवेशकों और अन्य सभी निवेशकों के लिए इस IPO से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो सके। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जुलाई की शुरुआत में प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए है कंपनी

लेकिन मौजूदा वैश्विक और भारतीय बाजारों में चल रहे दबाव को देखते हुए Prism कंपनी अभी मार्केट की स्थिति का आकलन कर रही है, ताकि सही समय पर IPO लाया जा सके।

ये भी पढ़ें :-

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment