उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में ED ने रिलायंस पावर लिमिटेड की 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद कंपनी फिलहाल इन संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।
सासन पावर के शेयर और बैंक बैलेंस पर असर
ED की इस कार्रवाई के दायरे में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सासन पावर लिमिटेड (Sasan Power Limited) आई है। इसके तहत सासन पावर लिमिटेड में मौजूद 2,026.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और कुल 6.16 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस शामिल किया गया है।
Reliance Power का क्या है पक्ष?
एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए 12 अक्टूबर को कंपनी ने बताया कि उसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की धारा 37A(1) के तहत यह आदेश प्राप्त हुआ है।
कंपनी के अनुसार, यह पूरा मामला पुराने निवेशों से जुड़ा हुआ है:
- यह कार्रवाई 2006 में जारी किए गए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) यानी करीब 20 साल पुराने मामले से जुड़ी है।
- इसके अलावा मामला 2008 में सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी में किए गए विदेशी निवेश (यानी लगभग 18 साल पहले) से भी संबंधित है, जिसके लिए उस समय सभी आवश्यक मंजूरियां ली गई थीं।
- कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जब्ती की मुख्य वजह सासन पावर लिमिटेड के शेयर हैं, जो पहले से ही भारत सरकार के उपक्रम पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पक्ष में 10 साल से अधिक समय से सिक्योरिटी अरेंजमेंट के तहत गिरवी रखे जा चुके हैं।
शेयरों पर क्या पड़ा असर?
इस खबर और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच रिलायंस पावर के शेयरों में सुस्ती देखी जा रही है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 42 प्रतिशत और पिछले एक साल में 55 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। बुधवार को दोपहर तीन बजे रिलायंस पावर के शेयर 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें :-
- डिविडेंड देने वाले शेयर: HUL,Vedanta से TCS तक, किसकी Dividend Yield कितनी?
- Cupid Share Price: ₹10,000 के बने ₹14.7 लाख, 5 साल में 14,620% रिटर्न; आखिर कंपनी करती क्या है?
- TCS Q2 Results 2026: ₹13,884 करोड़ Profit के बावजूद शेयर क्यों फिसला? ₹..Dividend के पीछे पूरी कहानी
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel
