📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Bazel International Bonus Share: 25 साल बाद Bonus की संभावना? 26 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग, शेयर मे 20% की उछाल

Bazel International Bonus Share को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। 26 दिसंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग से पहले शेयर में तेज़ उछाल देखा गया।

Bazel International Ltd ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए ये घोषणा कि कंपनी का बोर्ड 26 दिसंबर 2025 को मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

हालांकि, अगर बोर्ड Bonus Share को मंज़ूरी देता है, तो भी इसके लिए आगे शेयरधारकों और सरकारी अनुमति की ज़रूरत होगी।

कंपनी के पिछले रिकार्ड को देखें तो साल 2000 के बाद से Bazel International Ltd ने न तो कोई Bonus Share और न ही Stock Split जारी किया है।

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

बोनस शेयर की संभावनाओं के बीच Bazel International Ltd के शेयरों में 24 दिसम्बर को तेज़ी देखने को मिली। कंपनी के शेयर ₹76.80 के हाई लेवल तो छुआ जिसने उसे अपर सर्किट तक पहुँचा दिया, जो इसके पिछले बंद शेयर प्राइस ₹64 प्रति शेयर से करीब 20% की तेजी दर्शाता है।

पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत 18% से ज़्यादा गिरकर नीचे आई है।

कंपनी क्या करती है?

Bazel International Ltd की स्थापना 1982 में हुई थी। कंपनी ज़्यादातर बिजनस के काम के लिए Loan देती है। ये Non-Mortgage Loans होते हैं, यानी घर या ज़मीन गिरवी रखे बिना दिए जाने वाले कर्ज।

कंपनी का ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी लोगों और बिजनस को लोन देने के साथ-साथ Virtual CFO Services भी देती है, यानी ग्राहकों के पैसों और अकाउंट को सही तरीके से मैनेज करने में अनलाइन मदद करती है।

कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब ₹26.4 करोड़ है।

Bazel International का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई – सितंबर) में Bazel International Ltd का रेविन्यू ₹1.14 करोड़ रहा, जो पिछले साल Q2 FY25 के ₹83 लाख के मुकाबले 37% ज्यादा है।

हालांकि, इसी तिमाही में कंपनी का कुल मुनाफा ₹31 लाख रहा, जो Q2 FY25 के ₹65 लाख के मुकाबले 52% की गिरावट है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment