Kuku IPO: ₹15,000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी

Kuku IPO बाजार में आने की तैयारी कर रहा है और कंपनी ₹15,000 करोड़ की वैल्यूएशन चाहती है। FY26 में कमाई में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज करने वाली यह कंपनी अब नए फंड जुटाकर टेक्नोलॉजी और AI पर दांव लगाने की योजना बना रही है।

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बैक की गई कुकू कंपनी जल्द ही अपना IPO लेकर आने जा रही है। कंपनी भारतीय रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कर चुकी है।

Kuku IPO में OFS और Fresh Issue दोनों होंगे

Kuku IPO में OFS (Offer for Sale) और Fresh Issue (नए शेयर जारी करना) दोनों का मिश्रण है। सूत्रों के अनुसार, यह IPO ₹2,500 करोड़ से ₹3,500 करोड़ तक का हो सकता है। इसके लिए कंपनी ₹15,000 करोड़ यानी 1.8 बिलियन डॉलर की Valuation की मांग कर रही है।

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल

इस IPO से जुटाए जाने वाले पैसे का उपयोग टेक्नोलॉजी, AI Infrastructure (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा ढांचा) और फंड प्रोडक्शन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, इसका उपयोग Geographic Expansion (नए क्षेत्रों में कारोबार बढ़ाने) के लिए भी किया जाएगा।

AI पर बढ़ा रही है फोकस

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल करके अपने कंटेंट प्रोडक्शन को बेहतर बनाएगी और Consumer Acquisition Cost (नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत) को कम करने पर ध्यान देगी।

Kuku IPO के लिए किन कंपनियों को मिली जिम्मेदारी

2018 में शुरू की गई Kuku Technologies के IPO को मैनेज करने के लिए Kotak Mahindra Capital, Jefferies, JM Financial और Axis Capital को Lead Managers (मुख्य प्रबंधक) के रूप में नियुक्त किया गया है।

FY26 में कंपनी की कमाई में बड़ा उछाल

हालांकि, कुकू टेक्नोलॉजी काफी अच्छी ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। FY26 में कंपनी ने ₹1,400 करोड़ की कमाई की है, जो पिछले साल के ₹240 करोड़ के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।

कंपनी अब तक अलग-अलग निवेशकों से 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है।

Kuku Technologies की शुरुआत कैसे हुई

Kuku Technologies, Kuku FM और Kuku TV की पैरेंट कंपनी (मुख्य कंपनी) है। इसकी स्थापना 2018 में ललित लालचंद, विनीत कुमार और विकास गोपाल ने की थी।

इन दोनों ऐप्स के अलावा कंपनी एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Guru ko भी संचालित करती है।

Kuku TV की ग्रोथ ने खींचा ध्यान

कुकू टेक्नोलॉजी की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में से एक Kuku TV है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। यह अब तक सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाले प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुकी है। इस पर हर महीने 150 से अधिक ओरिजिनल शो दिखाए जाते हैं और इसके डाउनलोड्स 200 मिलियन के पार पहुंच चुके हैं।

कंपनी का दावा है कि उसके सभी प्लेटफॉर्म्स पर 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक सक्रिय भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर हैं। वहीं, उसके ऐप्स को अब तक 40 करोड़ (400 मिलियन) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment