CMR Green Technologies IPO खुला, 630 करोड़ रुपये के OFS इश्यू पर निवेशकों की नजर

IPO बाजार में एक और बड़ी एंट्री हो चुकी है। CMR Green Technologies IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है और कंपनी 630.88 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। ऐसे में निवेशक के लिए आईपीओ की कीमत, लिस्टिंग और बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारियां इस आर्टिकल मे बताई गई है।

CMR Green Technologies IPO निवेशकों के लिए खुला

2006 में नई दिल्ली से शुरू हुई CMR Group की कंपनी का IPO 3 जून 2026 से खुल चुका है। निवेशकों को इसमें आवेदन (Application) जमा करने के लिए 3 दिन का समय मिलेगा। यानी इस IPO में निवेश की आखिरी तारीख 5 जून 2026 है।

यह IPO पूरी तरह से OFS (Offer for Sale – जब पुराने निवेशक अपने शेयर बेचते हैं) होने वाला है। इसमें कोई भी नए शेयर की बिक्री नहीं की जाएगी। यानी इस IPO से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों (Shareholders) के पास जाएगा।

CMR Green Technologies IPO के जरिए 630.88 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। इसके तहत 3.29 करोड़ Equity Shares (इक्विटी शेयर) मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जाएंगे।

CMR Green Technologies IPO डिटेल्स

इस IPO के लिए कंपनी ने 182 रुपये से 192 रुपये का Price Band (शेयर की तय कीमत की सीमा) निर्धारित किया है। चूंकि यह Book Built IPO (बोली के आधार पर कीमत तय होने वाला IPO) है, इसलिए शेयर की अंतिम कीमत निवेशकों की बोली के अनुसार तय की जाएगी।

इस IPO में निवेश करने के लिए आपको कम से कम 76 शेयर खरीदने होंगे, जिनकी कीमत 14,976 रुपये होती है। इस IPO में रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा आरक्षित रखा गया है।

इस IPO की लिस्टिंग से पहले कंपनी का Market Cap (कंपनी का कुल बाजार मूल्य) 4,205.87 करोड़ रुपये आंका जा रहा है।

CMR Green Technologies IPO तारीख

यह IPO 3 जून 2026 को खुल चुका है और 5 जून 2026 इस IPO में निवेश की आखिरी तारीख है। इसके अलावा मुख्य तारीखों में इसका Allotment (शेयर आवंटन) 6 जून को होने की संभावना है, जबकि Listing 10 जून 2026 को निर्धारित की गई है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE दोनों प्लेटफॉर्म पर होगी।

यह लोग बेच रहे हैं अपनी हिस्सेदारी

  • Mohan Agarwal
  • Gauri Shankar Agarwala HUF
  • Mohan Agarwal HUF
  • Global Scrap Processors Limited

कंपनी के IPO को कौन मैनेज कर रहा है?

अल्युमिनियम और जिंक डाई कास्टिंग एलॉय प्रोडक्ट बनाने वाली CMR Group की कंपनी के इस IPO को मैनेज करने के लिए Equirus Capital, ICICI Securities और Motilal Oswal Investment Advisors को चुना गया है। वहीं Registrar (IPO से जुड़ी प्रक्रिया संभालने वाली संस्था) के रूप में Kfin Technologies Ltd. को नियुक्त किया गया है।

CMR Green Technologies के बिजनेस के बारे में

कंपनी 2006 से इस बिजनेस में जुड़ी हुई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी Tatarpur,New Delhi (ततारपुर, नई दिल्ली के पास) स्थित है। मौजूदा समय में कंपनी के पास पूरे भारत में 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी मौजूद हैं।

इसके अलावा कंपनी के पास जापानी कंपनियों Toyota Tsusho Corporation, Nikkei MC Aluminium और Nippon Light Metal Company Limited के साथ तीन Joint Ventures (संयुक्त उद्यम) के तहत 5 प्लांट भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment