Kalind Limited Bonus Issue & Stock Split News: स्मॉल कैप कंपनी Kalind Limited ने अपने निवेशकों को बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने 1:5 Stock Split और 1:2 Bonus Issue को मंजूरी दे दी है, जिससे शेयरधारकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
Kalind Limited ने शेयरधारकों को दिए दो बड़े तोहफे
सूरत की Kalind Limited कंपनी ने 3 जून 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद अपने शेयरधारकों को एक नहीं, बल्कि दो बड़े तोहफे दिए हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए कौन-कौन से दो बड़े कॉरपोरेट एक्शन घोषित किए हैं।
यह स्मॉल कैप कंपनी अपने शेयरधारकों को Stock Split और Bonus Shares के रूप में दो बड़े तोहफे देने जा रही है। इस कॉरपोरेट एक्शन के बाद शेयरधारकों के शेयरों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
जो भी शेयरधारक इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके पास रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी के शेयर उनके डीमैट अकाउंट में मौजूद होने चाहिए। ऐसे शेयरधारकों को इस कॉरपोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा।
हालांकि, अभी रिकॉर्ड डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही तय हो पाएगी। लेकिन कंपनी का मानना है कि वह इस कॉरपोरेट एक्शन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2026 से पहले पूरी करना चाहती है।
क्या है स्टॉक स्प्लिट?
अगर आप इस कंपनी के शेयरधारक हैं, तो आपको एक शेयर के बदले पांच शेयर मिलेंगे। यानी कंपनी ने 1:5 Stock Split का ऐलान किया है।
इसका मतलब है कि अगर एक शेयर की Face Value (अंकित मूल्य) ₹10 है, तो वह घटकर ₹2 हो जाएगी। यानी एक शेयर पांच हिस्सों में बंट जाएगा और प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 होगी।
Kalind Limited Bonus Issue में कितने मुफ्त शेयर मिलेंगे?
कंपनी ने Stock Split के साथ-साथ 1:2 Bonus Issue (बोनस शेयर जारी करना) का भी ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी हर दो शेयरों पर एक मुफ्त शेयर देगी।
मान लीजिए आपके पास कंपनी के 100 शेयर हैं। Stock Split के बाद ये 500 शेयर हो जाएंगे। इसके बाद Bonus Issue के तहत आपको 250 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे।
यानी अगर आपके पास अभी 100 शेयर हैं, तो Stock Split के बाद 500 शेयर और Bonus Issue के बाद कुल 750 शेयर आपके डीमैट अकाउंट में हो जाएंगे।
बोनस शेयर जारी करने के लिए कंपनी क्या इस्तेमाल करेगी?
कंपनी बोनस शेयर जारी करने के लिए अपने Free Reserves (संचित रिजर्व) और Securities Premium (शेयर प्रीमियम फंड) का उपयोग करेगी।
31 मार्च 2026 तक इनकी कुल राशि ₹91.07 करोड़ थी। वहीं, बोनस शेयर जारी करने के लिए कंपनी को कुल ₹60.945 करोड़ की आवश्यकता होगी।
स्टॉक स्प्लिट से पहले कंपनी की Paid-up Capital (जारी और पूरी तरह चुकता शेयर पूंजी) 12,18,90,000 शेयरों की है, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। स्टॉक स्प्लिट के बाद यह बढ़कर 60,94,50,000 शेयर हो जाएगी, जबकि प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 रह जाएगी।
इसके बाद बोनस शेयर जारी होने पर कंपनी की कुल Paid-up Capital 60,94,50,000 शेयरों से बढ़कर 91,41,75,000 शेयर हो जाएगी।
कंपनी के बिजनेस के बारे में
कंपनी का नाम पहले Arunis Abode था। वर्ष 2025 में इसका नाम बदलकर Kalind कर दिया गया।
वर्तमान में कंपनी Heavy Machinery Leasing (भारी मशीनरी किराये पर देने का कारोबार), Infrastructure-related Services (इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं) और Real Estate Activities (रियल एस्टेट से जुड़ी गतिविधियां) में काम कर रही है।
ये भी पढ़ें :-
- Kuku IPO: ₹15,000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी
- SBI Funds Management IPO को लेकर बड़ा खुलासा, इस साल आ सकता है 13,000 करोड़ रुपये का इश्यू
- Lenskart Block Deal: Lenskart में SoftBank ने बेची हिस्सेदारी, ₹2,873 करोड़ की Block Deal से घटी हिस्सेदारी
