Quadria Capital समर्थित Nobel Hygiene IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने Public Limited Company में बदलकर IPO की तैयारियों को लेकर नए संकेत दिए हैं।
IPO से पहले कंपनी का बड़ा बदलाव
ऐसे हाइजीन उत्पाद जिन्हें एक बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है यानि की Disposable Hygiene Products बनाने वाली Nobel Hygiene ने अपनी कंपनी को प्राइवेट कंपनी से बदलकर पब्लिक कंपनी मे करने का निर्णय लिया है |
आमतौर पर कंपनियां ऐसा कदम तब उठाती हैं, जब वे IPO (Initial Public Offering) लाने की तैयारी कर रही होती हैं। इसके जरिए कंपनी आम लोगों को अपनी हिस्सेदारी खरीदने का मौका देती है और फंड जुटाती है।
Entrackr की रिपोर्ट के अनुसार, Nobel Hygiene के शेयरहोल्डर्स ने एक Special Resolution (विशेष प्रस्ताव) पास किया है। इसके तहत कंपनी का नाम Nobel Hygiene Private Limited से बदलकर Nobel Hygiene Limited किया जाएगा, ताकि इसे Public Company के रूप में संचालित किया जा सके।
Nobel Hygiene IPO को लेकर क्या संकेत मिले
मार्केट में कई रिपोर्ट्स के अनुसार, Nobel Hygiene करीब ₹2,500 करोड़ यानी लगभग 300 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए IPO ला सकती है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह IPO OFS (Offer for Sale) और Fresh Issue (नए शेयर जारी करना) दोनों के जरिए आ सकता है।
हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से Nobel Hygiene IPO प्लान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि Nobel Hygiene आने वाले कुछ महीनों में IPO लाने की तैयारी कर सकती है।
Nobel Hygiene का कारोबार कितना बड़ा
Nobel Hygiene करीब 30 देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है। भारत में भी कंपनी ने मजबूत कस्टमर नेटवर्क तैयार किया है।
कंपनी के पास देशभर में 1,000 से अधिक डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन बाजार में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।
कंपनी ने हाल ही में Neo Asset Management से 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है।
इसके अलावा कंपनी अब तक विभिन्न निवेशकों से कुल 68 मिलियन डॉलर जुटा चुकी है। इनमें Quadria Capital, Sixth Sense Ventures, Neo Asset Management और Access Asset Managers जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
मुंबई स्थित इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 2000 में Kamal Johari द्वारा की गई थी।
कंपनी अपने लोकप्रिय बेबी डायपर ब्रांड Teddyy और एडल्ट डायपर ब्रांड Friends के लिए जानी जाती है। इसके अलावा कंपनी अन्य Disposable Hygiene Products भी बनाती है।
ये भी पढ़ें :-
- Paras Healthcare IPO: ₹1,800 करोड़ के IPO के लिए कंपनी ने दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर्स, मौजूदा शेयरहोल्डर बेच रहे अपनी हिस्सेदारी
- Kuku IPO: ₹15,000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी
- SBI Funds Management IPO को लेकर बड़ा खुलासा, इस साल आ सकता है 13,000 करोड़ रुपये का इश्यू
- SEBI IPO Approval: 5 कंपनियों को मिली मंजूरी, ₹11,600 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी
