Merritronix IPO 300 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले GMP ने खींचा ध्यान

Merritronix IPO ने निवेशकों का जबरदस्त ध्यान खींच लिया है। Merritronix IPO को 300 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि GMP भी मजबूत संकेत दे रहा है। अब निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर टिकी हुई है।

Merritronix IPO को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

Merritronix IPO एक Book Built Issue IPO (निवेशकों की मांग के आधार पर कीमत तय होने वाला IPO) था। इसमें कंपनी ने Fresh Issue (नए शेयर जारी करना) के जरिए 0.47 करोड़ शेयर बेचे हैं।

Total Issue Size 47,00,000 शेयरों का था, जिसकी कुल कीमत ₹70.03 करोड़ थी। यानी इस IPO का कुल साइज ₹70.03 करोड़ रहा।

यह एक SME IPO था, जो 1 जून 2026, सोमवार को खुला था और 3 जून 2026, बुधवार को बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई और IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला।

किस कैटेगरी में कितनी रही मांग

इस IPO को कुल 315.36 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। इसमें सबसे ज्यादा Non-Institutional Buyers (NII ) की ओर से 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं Qualified Institutional Buyers (QIB) की ओर से 224.21 गुना और Retail Investors (खुदरा निवेशकों) की ओर से 297.67 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

हाल ही में आए IPO में यह सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन पाने वाले IPO में से एक रहा है।

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में दबाव के कारण कई कंपनियों ने अपने IPO फिलहाल टाल दिए हैं। ऐसे माहौल में किसी SME IPO को इतना बड़ा सब्सक्रिप्शन मिलना अपने आप में बड़ी बात है।

IPO को सभी निवेशक वर्गों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। सबसे ज्यादा मांग NII कैटेगरी में देखने को मिली, जबकि Retail और QIB निवेशकों ने भी अच्छी भागीदारी दिखाई।

क्या लिस्टिंग में होगा मुनाफा

इस IPO में सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ इसका GMP (Grey Market Premium) भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

1 जून से ही इस IPO का GMP लगभग 60% से लेकर 40% के आसपास बना हुआ है। अगर 7 जून 2026 की बात करें, तो इसका GMP ₹63 प्रति शेयर चल रहा है, जो लगभग 42.28% के बराबर है। इससे मजबूत लिस्टिंग की संभावना दिखाई दे रही है।

अब तक इस IPO का सबसे ऊंचा GMP ₹90 प्रति शेयर रहा है, जो लगभग 60.40% के बराबर होता है।

कंपनी ने IPO का प्राइस ₹149 प्रति शेयर निर्धारित किया था। वहीं लॉट साइज ₹1,000 के निवेश के आधार पर तय किया गया था।

इस IPO का अलॉटमेंट 4 जून 2026 को निर्धारित किया जा चुका है। वहीं इसकी लिस्टिंग BSE SME पर 8 जून 2026, यानी सोमवार को देखने को मिल सकती है।

IPO लिस्टिंग से पहले कंपनी का Market Cap (कंपनी का कुल बाजार मूल्य) ₹260.52 करोड़ है।

कंपनी का कारोबार क्या है?

Merritronix Limited की स्थापना अक्टूबर 1988 में हुई थी। कंपनी Electronics Systems Design and Manufacturing (ESDM – इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और निर्माण) का काम करती है।

कंपनी के ग्राहक रक्षा (Defence), एयरोस्पेस (Aerospace), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, भारी उद्योग (Heavy Industries), पावर और यूटिलिटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं।

वित्त वर्ष 2025 की तुलना में वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल कमाई 37% बढ़ा है। वहीं PAT (Profit After Tax) में 86% की वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment