Zepto IPO की तैयारी तेज, अगले हफ्ते Updated DRHP दाखिल कर सकती है कंपनी

Zepto IPO को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। क्विक कॉमर्स कंपनी अब अपने IPO प्लान को अगले चरण में ले जाती दिख रही है। अगले हफ्ते Updated DRHP दाखिल करने और निवेशकों से मुलाकात की खबर ने बाजार का ध्यान खींच लिया है।

Zepto IPO को लेकर नया अपडेट

पिछले साल दिसंबर 2025 में Zepto ने Confidential Route (गोपनीय तरीके) से अपने IPO दस्तावेज SEBI के पास जमा कराए थे। अब इस IPO को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, Zepto IPO के लिए Updated DRHP (Draft Red Herring Prospectus) अगले हफ्ते SEBI के पास जमा कर सकता है।

इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि Zepto जुलाई में शेयर बाजार में कदम रख सकता है, यानी इसकी लिस्टिंग हो सकती है।

Quick Commerce कंपनी की IPO तैयारी

NDTV Profit को साझा की गई जानकारी के अनुसार, Zepto ने चालू तिमाही में ₹10,000 करोड़ का Net Order Value (NOV) हासिल कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Quick Commerce सेक्टर में Net Order Value (NOV) एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल मैट्रिक है। इसका मतलब कैंसिलेशन और रिफंड हटाने के बाद बची हुई कुल ऑर्डर्स की वास्तविक वैल्यू से होता है।

जब कोई ग्राहक ऑर्डर करता है तो वह Gross Value होती है, लेकिन डिलीवरी से पहले कैंसिल हुए या रिफंड किए गए ऑर्डर्स को हटाने के बाद जो वास्तविक आंकड़ा बचता है, उसे Net Order Value (NOV) कहा जाता है।

Zepto ने भी चालू तिमाही में ₹10,000 करोड़ के NOV का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इस सेक्टर की तेज ग्रोथ और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि Zepto IPO करीब ₹11,000 करोड़ का हो सकता है।

साथ ही कंपनी के फाउंडर्स Aadit Palicha और Kaivalya Vohra के IPO में अपने शेयर बेचने की संभावना नहीं है। दोनों पब्लिक मार्केट में एंट्री के बाद भी अपनी हिस्सेदारी बनाए रख सकते हैं।

कंपनी ने Cash Burn (कारोबार चलाने में होने वाला नकद खर्च) को भी काफी कम किया है। जानकारी के अनुसार, यह खर्च लगभग ₹200 प्रति ऑर्डर से घटकर करीब ₹120 प्रति ऑर्डर रह गया है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment