HCLTech Lucknow: HCL Group ने Lucknow स्थित अपने IT City Campus के दूसरे चरण के विस्तार के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। इस विस्तार से कैंपस में करीब 9.5 लाख वर्ग फुट नई जगह जुड़ेगी और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Lucknow IT City में क्या होगा नया?
HCL Group का यह विस्तार करीब 20 एकड़ में किया जाएगा। इसके तहत एक नई IT बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें करीब 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
इसके अलावा मल्टीलेवल कार पार्किंग और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से करीब 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
HCLTech के Lucknow कैंपस का 10 साल का सफर
यह घोषणा HCLTech के Lucknow में ऑपरेशन शुरू होने के 10 साल पूरे होने के मौके पर की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा मौजूद थीं।
HCLTech ने 2016 में Lucknow में काम शुरू किया था। आज यह कैंपस कंपनी के प्रमुख ग्लोबल डिलीवरी सेंटर में शामिल है।
Lucknow कैंपस में फिलहाल 12,500 से ज्यादा लोग काम करते हैं और यहां से 150 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों को सेवाएं दी जाती हैं।
Lucknow को AI और Deep Tech Hub बनाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार Lucknow में AI City और बड़ा AI इकोसिस्टम बना कर उत्तर प्रदेश मे विकास की गति को बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
राज्य की स्टार्टअप नीति के तहत Noida और Lucknow को Deep Tech Hub के तौर पर विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अगले पांच साल में Lucknow में कम से कम 50 AI स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इन स्टार्टअप को कारोबार शुरू करने, बढ़ाने और ग्लोबल बाजार तक पहुंच बनाने में मदद दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य Lucknow को सिर्फ IT Services का केंद्र नहीं, बल्कि AI, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटिंग और Deep Tech का बड़ा केंद्र बनाना है।
यूपी के IT और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में तेजी
मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का IT और IT-enabled Services निर्यात करीब एक दशक पहले ₹12,000-15,000 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है।
राज्य अगले चार साल में इसे ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी करीब एक दशक पहले के ₹3,800 करोड़ से बढ़कर करीब ₹45,000 करोड़ हो गया है। राज्य का लक्ष्य 2030 तक इसे ₹2 लाख करोड़ तक ले जाने का है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, भारत में होने वाले मोबाइल फोन निर्माण का करीब 55% और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्पादन का करीब 60% हिस्सा उत्तर प्रदेश किया जाता है।
HCLTech में स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग
HCLTech ने उत्तर प्रदेश के स्थानीय युवाओं को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग देने की योजना भी बताई है।
कंपनी के LITMUS कार्यक्रम के जरिए वित्त वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के 1,000 छात्रों को AI और इससे जुड़ी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके अलावा HCLTech के TechBee कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश के 2,200 से ज्यादा उम्मीदवारों को अब तक ट्रेनिंग और रोजगार मिल चुका है।
यूपी में 50,000 से ज्यादा HCLTech कर्मचारी
HCLTech के Noida और Lucknow कैंपस को मिलाकर उत्तर प्रदेश में कंपनी के 50,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।
कंपनी के ग्लोबल कर्मचारियों में करीब 23% उत्तर प्रदेश में काम करते हैं। वहीं, राज्य में HCLTech के करीब 75% कर्मचारी स्थानीय स्तर पर नियुक्त किए गए हैं।
नई क्षमता जुड़ने से Lucknow कैंपस में टेक्नोलॉजी से जुड़े पेशेवरों के लिए और मौके बढ़ सकते हैं।
HCL Group का 50 साल का सफर
HCL Group की शुरुआत 1976 में हुई थी। कंपनी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश HCL Group के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि यहीं से समूह ने करीब 50 साल पहले अपनी यात्रा शुरू की थी।
आज HCL Group टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर, हेल्थकेयर, शिक्षा, सेमीकंडक्टर और दूसरे क्षेत्रों में कारोबार और संस्थानों के साथ एक ग्लोबल ग्रुप बन चुका है।
HCLTech के पास 60 देशों में 2.23 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
ये भी पढ़ें :-
- Lucknow Super Giants Stake Sale: 15-20% हिस्सेदारी बेच सकता है RPSG,₹400 Million तक जुटाने की तैयारी; जानें पूरा Plan
- Adani Power: Bhutan में 770 MW Hydro Project का बड़ा करार, 51% हिस्सेदारी DGPC की; भारत को भी मिलेगी Green Power
- Reliance Andhra Pradesh: ₹1 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी खेती की तस्वीर? Anant Ambani ने किया बड़ा ऐलान
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel

1 thought on “HCLTech Lucknow: लखनऊ IT City में ₹500 करोड़ का निवेश, 6,000 रोजगार और 5,000 सीटों वाली नई बिल्डिंग”