RentoMojo IPO Listing Update: RentoMojo ने 17 सितंबर को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। फर्नीचर और होम अप्लायंस किराए पर देने वाले इस प्लेटफॉर्म के शेयर IPO की इश्यू प्राइस से करीब 19% प्रीमियम पर लिस्ट हुए।
NSE पर RentoMojo के शेयर ₹482.45 पर खुले, जबकि इसकी इश्यू प्राइस ₹404 थी। इस तरह NSE पर शेयर 19.42% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।
वहीं BSE पर कंपनी के शेयर ₹480 पर लिस्ट हुए। यहां निवेशकों को इश्यू प्राइस के मुकाबले 18.81% का प्रीमियम मिला।
₹1,256 करोड़ के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
RentoMojo के ₹1,256 करोड़ के IPO को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला था। पूरा इश्यू 72.87 गुना सब्सक्राइब हुआ।
QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को करीब 177.3 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं NII यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 67.92 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 15.58 गुना सब्सक्राइब हुआ।
IPO में OFS का बड़ा हिस्सा
RentoMojo ने IPO के लिए ₹384 से ₹404 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।
इस इश्यू में ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹1,106 करोड़ का OFS शामिल था। यानी IPO का करीब 88% हिस्सा मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से शेयर बेचने का था।
वहीं फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी को ₹150 करोड़ की नई पूंजी मिली।
क्या काम करती है RentoMojo?
बेंगलुरु की RentoMojo एक रेंटल प्लेटफॉर्म चलाती है। यहां ग्राहक फर्नीचर और होम अप्लायंस को मंथली सब्सक्रिप्शन के जरिए किराए पर ले सकते हैं।
कंपनी का फोकस मुख्य रूप से शहरी परिवारों पर है और यह भारत के कई बड़े शहरों में अपनी सर्विस देती है।
IPO मार्केट में आने वाली पहली कंपनी
RentoMojo के मुकाबले वाले कारोबार में Pepperfry, Furlenco और Cityfurnish जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनी की लिस्टिंग के साथ ही RentoMojo अपने सेगमेंट की IPO मार्केट में आने वाली पहली कंपनी बन गई है।
लिस्टिंग से पहले भी कंपनी के शुरुआती निवेशकों को लेकर काफी चर्चा रही थी। कुछ शुरुआती निवेशकों को OFS के जरिए अपने निवेश पर 152 गुना तक रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई गई थी।
ये भी पढ़ें :-

1 thought on “RentoMojo IPO Listing: शेयर 19% प्रीमियम पर लिस्ट”