SpaceX IPO पर बढ़ी हलचल, निवेशक ने किया $1 बिलियन निवेश का प्लान

SpaceX IPO पर बाजार की नजर बनी हुई है। इसी बीच एक 83 वर्षीय अरबपति निवेशक ने SpaceX को लेकर बड़ा दावा किया है और $1 बिलियन निवेश की इच्छा जताई है। इस बयान के बाद कंपनी फिर सुर्खियों में आ गई है।

SpaceX IPO को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा

अमेरिका के अरबपति निवेशकों में से एक और Baron Capital के CEO Ron Baron ने SpaceX को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि SpaceX का IPO विश्व का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है।

उन्होंने कहा है कि अगले 10 से 15 वर्षों में SpaceX की Valuation (कंपनी की कुल कीमत) $10 ट्रिलियन से लेकर $30 ट्रिलियन के बीच पहुंच सकती है।

83 वर्षीय Ron Baron SpaceX मे $1 बिलियन के शेयर खरीदने का मन बना लिया है |

इसके अलावा उनका कहना है कि वह अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं रखते। यह जानकारी उन्होंने एक क्लाइंट कॉल के दौरान साझा की थी।

$1 Billion निवेश की योजना

Ron Baron केवल $1 बिलियन निवेश तक ही सीमित नहीं रहे हैं। वह वर्ष 2017 से SpaceX में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ाते आ रहे हैं। उन्होंने एम्प्लॉई टेंडर ऑफर के जरिए कंपनी में लगातार निवेश किया है।

कंपनी में उनका कुल निवेश 2017 के लगभग $1.7 अरब से बढ़कर अब करीब $15 अरब तक पहुंच चुका है।

SpaceX IPO पर बाजार की नजर

ABP News की एक रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX IPO लगभग $1.75 ट्रिलियन से $1.77 ट्रिलियन की Valuation (कंपनी की कुल कीमत) पर आ सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी प्रति शेयर $135 का Price Band (शेयर का निर्धारित मूल्य दायरा) तय कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, SpaceX की लिस्टिंग जून 2026 को अमेरिकी शेयर बाजार में हो सकती है।

यह IPO केवल निवेशकों के लिए ही नहीं बल्कि Elon Musk के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अगर यह IPO सफल रहता है और निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिलती है, तो Elon Musk की कुल संपत्ति $1 ट्रिलियन तक पहुंच सकती है। ऐसा होने पर वह दुनिया के पहले ट्रिलियनियर (Trillionaire) बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment