अगर आपके पास iPhone है और दुकान पर पेमेंट करते समय UPI की जगह सिर्फ फोन को मशीन पर टैप करके बिल चुकाना हो, तो क्या यह तरीका काम करेगा? आखिर कहां और कैसे कर पाएंगे Tap-to-Pay? आइए पूरा सिस्टम आसान भाषा में समझते हैं।
भारत में Apple Pay की धमाकेदार शुरुआत
Apple ने भारत में Apple Pay की शुरुआत बड़े पैमाने पर धमाकेदार अंदाज मे कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने Axis Bank के साथ पार्ट्नर्शिप के रूप मे इसका आगाज किया है, जिससे iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग Tap-to-Pay के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।
Apple Pay पहली बार 2014 में अमेरिका में शुरू हुआ था और अब 90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है।
दुनियाभर में यह सुविधा 11,000 से ज्यादा बैंकों और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करती है।
अभी किन कार्ड से कर पाएंगे Apple Pay Payment?
भारत में Apple Pay फिलहाल Axis Bank द्वारा जारी किए गए Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करता है।
अगर आपके पास Axis Bank का Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड है, तो उसे iPhone के Apple Wallet में जोड़ सकते हैं। इसके बाद Contactless मशीन पर iPhone टैप करके आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा।
आपके कार्ड के बाकी रिवॉर्ड और दूसरे फायदे भी पहले की तरह जारी रहेंगे।
क्या हर दुकान पर चलेगा Apple Pay?
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। Apple Pay India मे लॉन्च होने का मतलब यह नहीं है कि हर दुकान पर iPhone से Tap-to-Pay किया जा सकेगा।
दुकान के पेमेंट मशीन में Contactless Payment की सुविधा होनी चाहिए और वह संबंधित कार्ड नेटवर्क को स्वीकार करती होनी चाहिए।
Apple के मुताबिक लॉन्च के समय भारत में लाखों दुकानों पर Apple Pay उपलब्ध है। इनमें Apple Store, Blinkit, Chaayos, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance Brands, Tata 1mg और Zomato जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए भी कई कारोबारी नेटवर्क में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Apple ने कहा है कि आने वाले समय में और दुकानों और ऐप्स को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
Apple Pay से पेमेंट कैसे होगा?
अगर आपके पास योग्य Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो उसे iPhone के Apple Wallet में जोड़ना होगा।
इसके बाद जहां Contactless Payment उपलब्ध है, वहां iPhone को पेमेंट मशीन के पास टैप करके भुगतान किया जा सकता है।
सबसे खास बात यह है कि पेमेंट के दौरान आपका असली कार्ड नंबर दुकानदार को नहीं दिया जाता।
क्या Merchant को आपका असली Card Number दिखाई देगा?
नहीं। Apple के मुताबिक आपका असली क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर न तो iPhone में स्टोर होता है और न ही Apple के सर्वर पर रखा जाता है।
इसके बजाय पेमेंट के लिए एक Unique Device Account Number बनाया जाता है, जिसे सुरक्षित तरीके से डिवाइस में रखा जाता है। लेनदेन के समय इसी नंबर का इस्तेमाल किया जाता है।
इसका मतलब यह है कि पेमेंट करते समय Merchant के साथ आपका असली कार्ड नंबर शेयर नहीं होता।
विदेश यात्रा में भी काम आ सकता है Apple Pay
Apple Pay का इस्तेमाल सिर्फ भारत में खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि विदेश यात्रा के दौरान भी काम आ सकता है।
कई देशों और शहरों में Apple Pay से मेट्रो, बस और ट्रेन जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में Tap-to-Pay किया जा सकता है। कुछ जगहों पर स्थानीय Travel Card को Apple Wallet में जोड़ने की सुविधा भी मिलती है।
जापान, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों में कुछ ट्रांसपोर्ट सिस्टम Apple Pay के जरिए जुड़े सामान्य पेमेंट कार्ड स्वीकार करते हैं, जबकि कुछ नेटवर्क के लिए अलग Travel Card को Wallet में जोड़ना पड़ता है।
इससे विदेश जाने वाले iPhone यूजर्स के लिए अलग-अलग टिकट या पेमेंट सिस्टम संभालने की परेशानी कुछ कम हो सकती है।
Apple Pay और आपके मौजूदा कार्ड का क्या होगा?
Apple Pay में कार्ड जोड़ने के बाद आपका मूल Axis Bank क्रेडिट कार्ड वही रहता है। कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड और दूसरे फायदे भी जारी रहते हैं।
फर्क सिर्फ इतना है कि दुकान पर पेमेंट करने के लिए आप फिजिकल कार्ड की जगह iPhone का इस्तेमाल कर सकते हैं।
FAQs
फिलहाल कौन से कार्ड Apple Pay पर चलेंगे?
भारत में फिलहाल Axis Bank द्वारा जारी किए गए योग्य Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड सपोर्ट किए जा रहे हैं।
क्या Apple Pay हर दुकान पर चलेगा?
नहीं। दुकान के पेमेंट टर्मिनल में Contactless Payment की सुविधा और संबंधित कार्ड नेटवर्क का सपोर्ट होना जरूरी है।
क्या Merchant को मेरा असली कार्ड नंबर मिलेगा?
नहीं। Apple के अनुसार असली कार्ड नंबर Merchant के साथ शेयर नहीं किया जाता। पेमेंट के लिए Unique Device Account Number का इस्तेमाल होता है।
ये भी पढ़ें :-
- Post Office Saving Schemes: PPF, Sukanya समेत 9 स्कीम की ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से लागू; मिलेगा 8.2% तक Interest
- October Rule Changes 2026: UPI से लेकर Gas Cylinder तक बदले नियम, 4 में से 3 लोग छोड़ देंगे UPI?
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel
