EdTech सेक्टर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Klassroom IPO को In-Principle Approval (प्रारंभिक मंजूरी) मिल गई है। इस IPO में Fresh Issue (नए शेयर) और OFS (Offer for Sale) दोनों शामिल हैं।
Klassroom IPO को मिली अहम मंजूरी
पिछले कुछ महीनों में IPO बाजार में काफी हलचल देखने को मिली है। कई कंपनियों ने IPO के लिए SEBI के पास दस्तावेज जमा किए हैं, वहीं कई कंपनियों को IPO लाने की अनुमति भी मिल चुकी है।
इन्हीं में एक नाम Klassroom का भी है। कंपनी के IPO को Bombay Stock Exchange (BSE) से In-Principle Approval (प्रारंभिक मंजूरी) मिल गई है।
इसका मतलब है कि कंपनी को IPO लाने के लिए एक्सचेंज से शुरुआती मंजूरी मिल गई है, हालांकि अभी अंतिम मंजूरी और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होना बाकी हैं।
Entrackr की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने नवंबर 2025 में खुद को Private Limited से Public Limited कंपनी में बदला था। इससे साफ है कि कंपनी Klassroom IPO की तैयारी में काफी समय से जुटी हुई थी।
- Milky Mist IPO टला नहीं, अक्टूबर तक बाजार में एंट्री संभव
- Zepto IPO की तैयारी तेज, ₹8,010 करोड़ Fresh Issue के लिए भरा Updated DRHP
कंपनी IPO के जरिए क्या योजना बना रही है
दाखिल किए गए DRHP (Draft Red Herring Prospectus – IPO से जुड़ा प्रारंभिक दस्तावेज) के अनुसार, Klassroom IPO के तहत कंपनी Fresh Issue के जरिए 19.89 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी।
इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक OFS के जरिए 4.66 लाख Equity Shares बेचेंगे।
2016 में शुरू हुई इस कंपनी का कहना है कि Klassroom IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, तकनीकी ढांचे को मजबूत करने, AI (Artificial Intelligence) और Machine Learning क्षमताओं को बढ़ाने, Content Development (शैक्षणिक सामग्री तैयार करने) और मार्केटिंग गतिविधियों पर किया जाएगा।
Klassroom का कारोबार किस क्षेत्र में है
Klassroom एक EdTech (Education + Technology – तकनीक की मदद से शिक्षा देने वाली कंपनी) कंपनी है।
इसकी स्थापना Alka Javeri, Dhruv Javeri और Dhumil Javeri द्वारा की गई थी।
कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा का मिश्रित मॉडल पर काम करती है।
यह अपने AI-Powered EdTech Platform (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा मंच) और Offline Partner Centres के नेटवर्क के जरिए छात्रों को शिक्षा प्रदान करती है।
कंपनी मुख्य रूप से कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए Live और Recorded Learning Programmes चलाती है। साथ ही फ्रेंचाइजी आधारित मॉडल के जरिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
Klassroom का वित्तीय प्रदर्शन में दिखी तेजी
सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों की अवधि में कंपनी ने ₹12.4 करोड़ का Revenue और लगभग ₹4 करोड़ का Net Profit दर्ज किया।
अगर कंपनी के और भी वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल कमाई लगभग दोगुना हो गया।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का Revenue ₹4.6 करोड़ था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में ₹10 करोड़ हो गया।
वहीं Klassroom कंपनी का Net Profit भी ₹2.9 करोड़ पहुंच चुका है जो की पहले यह ₹34.4 लाख था यानि की कई गुना वृद्धि प्रॉफ़िट मे दर्ज हुई है |
ये भी पढ़ें :-
- Merritronix IPO 300 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले GMP ने खींचा ध्यान
- Zepto IPO की तैयारी तेज, अगले हफ्ते Updated DRHP दाखिल कर सकती है कंपनी
- Upcoming IPOs: 2 Mainboard IPO की होगी एंट्री, चार SME IPOs के लिए बोली लगाने का आखिरी मौका
- Kuku IPO: ₹15,000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी
