SBI Dividend ने एक बार फिर बैंक के मजबूत प्रदर्शन को चर्चा में ला दिया है। रिकॉर्ड FY26 मुनाफे के बाद सरकार को ₹8,813 करोड़ का डिविडेंड दिया गया है |
₹8,813 करोड़ का डिविडेंड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली भारत सरकार को 8 जून, यानी सोमवार को FY25-26 के लिए एक बड़ा डिविडेंड चेक दिया गया।
यह चेक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को SBI के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने अपने हाथों से सौंपा। इसकी पुष्टि वित्त मंत्रालय ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके की।
पोस्ट में निर्मला सीतारमण SBI चेयरमैन के हाथों ₹8,813 करोड़ का डिविडेंड चेक प्राप्त करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इतना बड़ा SBI Dividend कैसे ?
सरकार को ₹8,813 करोड़ का यह बड़ा डिविडेंड FY25-26 में SBI की दमदार कमाई और बिजनेस ग्रोथ के कारण मिला है।
SBI के सेंट्रल बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए ₹17.35 प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड घोषित किया था।
भारत सरकार को इतना बड़ा डिविडेंड इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि वह SBI में सबसे बड़ी शेयरधारक है और उसके पास 55% हिस्सेदारी है।
इसके अलावा SBI में 6.8% हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों की है।
SBI का Market Cap (कंपनी का कुल बाजार मूल्य) ₹9,25,601 करोड़ है और State Bank of India एक Fortune 500 कंपनी है।
SBI धमेकेदार रिजल्ट
SBI का ऑपरेटिंग प्रॉफिट FY26 में 11.25% बढ़कर ₹1,23,015 करोड़ हो गया है। इसके अलावा बैंक का नेट प्रॉफिट 12.8% की सालाना वृद्धि के साथ ₹80,032 करोड़ रहा है।
इसके अलावा SBI का कुल बिजनेस FY26 के दौरान ₹109 ट्रिलियन के पार पहुंच गया है। वहीं, बैंक के कुल डिपॉजिट ₹59.8 ट्रिलियन तक पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें :-
- Infosys Dividend: ₹25 प्रति शेयर Final Dividend, 10 जून है रिकॉर्ड डेट
- Bonus Share और Dividend की भरमार, अगले हफ्ते 32 Corporate Actions पर रहेगी नजर
- Kalind Limited Bonus Issue: Kalind Limited में 1:5 Stock Split और 1:2 Bonus Issue, शेयरधारकों को मिलेगा फायदा
- String Metaverse Bonus Share का ऐलान, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा
