Adani Energy Solutions ने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार में बड़ा कदम उठाया है। ₹3,050 करोड़ की डील के जरिए कंपनी IntelliSmart को खरीदने जा रही है।
IntelliSmart के अधिग्रहण (Acquisition – किसी कंपनी को खरीदना) के बाद कंपनी का Smart Meter पोर्टफोलियो 4.7 करोड़ से अधिक पहुंच जाएगा।
₹3,050 करोड़ में कौन-सी कंपनी खरीदेगी Adani?
सोमवार को Adani Energy Solutions Limited (AESL) ने IntelliSmart Infrastructure Private Limited के लिए Binding Securities Purchase और Subscription Agreement (SPSA) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत Adani Energy Solutions Limited, IntelliSmart में 100% हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यानी कंपनी IntelliSmart का पूरा स्वामित्व अपने पास ले लेगी।
इस डील का कुल मूल्य ₹3,050 करोड़ होगा।
- NLC India OFS: सरकार बेचेगी 3% तक हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
- BlueStone Block Deal में 3.8% हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी, ₹300 करोड़ तक का सौदा संभव
यह हिस्सेदारी खरीदने के बाद Adani Energy Solutions Limited को 4.7 करोड़ Smart Meter का बड़ा पोर्टफोलियो मिल जाएगा, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा Smart Metering कंपनी बन सकती है।
कंपनी ने BSE Filing (स्टॉक एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक जानकारी) में इन सभी जानकारियों की पुष्टि की है।
IntelliSmart एक Joint Venture (दो कंपनियों द्वारा मिलकर बनाई गई कंपनी) है, जिसे National Investment and Infrastructure Fund (NIIF) और Energy Efficiency Services Limited (EESL) ने मिलकर चलाती है।
इसमें Energy Efficiency Services Limited (EESL) के पास 49% हिस्सेदारी है, जबकि National Investment and Infrastructure Fund (NIIF) के पास 51% हिस्सेदारी है।
4.7 करोड़ Smart Meter के साथ बनेगी सबसे बड़ी कंपनी
इस बड़े अधिग्रहण के साथ Adani Energy Solutions Limited भारत की सबसे बड़ी Smart Metering Platform कंपनियों में शामिल हो सकती है।
कंपनी पहले से ही भारत की प्रमुख Smart Meter कंपनियों में गिनी जाती है।
IntelliSmart के पोर्टफोलियो में 2.2 करोड़ Smart Meter शामिल हैं। कंपनी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, बिहार और गुजरात में अपने Smart Meter कारोबार का संचालन कर रही है।
वहीं Adani Energy Solutions Limited के पास पहले से 2.46 करोड़ Smart Meter का कारोबार मौजूद है।
इस डील के बाद IntelliSmart के 2.2 करोड़ Smart Meter और Adani Energy Solutions Limited के 2.46 करोड़ Smart Meter को मिलाकर कंपनी का कुल Smart Meter पोर्टफोलियो 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगा।
इस Adani Energy Solutions Deal बाद कंपनी भारत के सबसे बड़े Smart Metering कंपनी बन जाएगी।
ये भी पढ़ें :-
- Vijay Kedia Investment: दिग्गज निवेशक ने Small Cap शेयरों में लगाया ₹66 करोड़ का दांव
- Adani Share पर SBI Mutual Fund का बड़ा दांव, ₹5,747 करोड़ का निवेश चर्चा में
- Groww Share पर विदेशी दिग्गज का भरोसा, Goldman Sachs ने किया ₹210 करोड़ का निवेश
