📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Polycab Dividend: 470% Dividend देने जा रही Polycab, जानें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल

वायर और केबल बनाने वाली Polycab ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी FY26 के लिए 470% Dividend देने जा रही है, जिससे रिकॉर्ड डेट की अहमियत और बढ़ गई है।

₹47 प्रति शेयर Dividend का ऐलान

भारत की सबसे बड़ी वायर और केबल बनाने वाली कंपनी Polycab ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए ₹47 प्रति शेयर का डिविडेंड़ घोषित किया है।

यह फैसला कंपनी द्वारा FY26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद लिया गया है। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹47 प्रति शेयर, यानी 470% डिविडेंड़ घोषित किया है।

Polycab India ने Dividend के लिए 19 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है।

शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद जो निवेशक इस डिविडेंड़ के पात्र होंगे, उनके खाते में यह राशि 30 जून 2026 को ट्रांसफर की जाएगी।

हालांकि, इस डिविडेंड़ के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके लिए कंपनी अपनी 30वीं Annual General Meeting (AGM – वार्षिक आम बैठक) में मंजूरी प्राप्त करेगी।

किसे मिलेगा Polycab Dividend?

जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 19 जून से पहले इस कंपनी के शेयर दर्ज होंगे, वही कंपनी द्वारा घोषित ₹47 प्रति शेयर का Dividend प्राप्त करने के पात्र होंगे।

इसके अलावा Polycab ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन निवेशकों के पास फिजिकल शेयर हैं, उनकी पात्रता कंपनी के Register of Members (शेयरधारकों का आधिकारिक रिकॉर्ड) के आधार पर तय की जाएगी।

हालांकि, Dividend की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर मंगलवार को बाजार में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। कंपनी का शेयर ₹9,511.20 पर बंद हुआ, जो 1.91% की गिरावट दर्शाता है।

मार्च तिमाही के नतीजों के बाद Nuvama ने Polycab India पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 12 महीने का Target Price (लक्ष्य मूल्य) ₹9,420 से बढ़ाकर ₹9,740 कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment